झारखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहराया माटी रोटी बेटी को बचाना है इसलिए झारखंड में भाजपा सरकार बनाना है

झारखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहराया माटी रोटी बेटी को बचाना है इसलिए झारखंड में भाजपा सरकार बनाना है

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Sun, 10 Nov 2024 11:29 AM (IST)

 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिन आज झारखंड में बीता । पहले चंदन क्यारी में उन्होंने जनसभा की फिर गुमला में और अंत में रांची में भव्य रोड सो कर झारखंड की जनता को भारतीय जनता पार्टी में वोट देने की अपील कर गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो की धरती से झारखंड में सत्तारूढ़ JMM और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि कांग्रेस और JMM के षड्यंत्र से सावधान रहें। चुनाव में ये लोग बांटने की कोशिश करेंगे। प्रधानमंत्री ने एक नया नारा देते हुए कहा कि – एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है। रोटी-बेटी-माटी की पुकार, अबकी बार भाजपा सरकार। प्रधानमंत्री ने कहा- हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड को संवारेंगे।

इसे भी पढ़ें
यह नरेंद्र मोदी कौन है यह नरेंद्र मोदी कई वर्षों बाद झारखंड में लालू प्रसाद यादव
इसे भी पढ़ें

यह नरेंद्र मोदी कौन है यह नरेंद्र मोदी कई वर्षों बाद झारखंड में लालू प्रसाद यादव

हम जब हेलीकॉप्टर पर बैठने लगे तो हेलीकॉप्टर ने आंखें मूंद ली हमें पता चल गया कि यह नहीं जाएगा तो हम…

धनवार विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी निर्दलीय निरंजन राय के खिलाफ बीजेपी  प्रतिनिधि मंडल पहुंच चुनाव आयोग।
इसे भी पढ़ें

धनवार विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी निर्दलीय निरंजन राय के खिलाफ बीजेपी प्रतिनिधि मंडल पहुंच चुनाव आयोग।

निरंजन राय के समर्थक मतदाताओं को मंदिर में कसम खिला रहे हैं:भाजपा। धनवार प्रत्याशी निरंजन राय के खिलाफ कार्रवाई हो: भाजपा। भाजपा…

झारखंड के पहले  मुख्यमंत्री ने ओबीसी का आरक्षण 27 प्रतिशत से काट कर 14 प्रतिशत कर दिया : हेमन्त सोरेन
इसे भी पढ़ें

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री ने ओबीसी का आरक्षण 27 प्रतिशत से काट कर 14 प्रतिशत कर दिया : हेमन्त सोरेन

भाजपा आदिवासियों को डराने धमकाने का काम करती है झारखंड के यह  दुर्भाग्य है कि झारखण्ड राज्य के पहले मुख्यमंत्री ने ओबीसी…

विधानसभा चुनाव के सरगर्मियों के बीच इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप सचिव सुनील श्रीवास्तव सहित उनके करीबियों के घर आयकर का छापा
इसे भी पढ़ें

विधानसभा चुनाव के सरगर्मियों के बीच इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप सचिव सुनील श्रीवास्तव सहित उनके करीबियों के घर आयकर का छापा

रांची से रिक्की राज की रिपोर्ट झारखंड में इनकम टैक्स की रेड सुबह से चल रही है यह रेड मुख्यमंत्री के आप्त…

सभा को से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के गठन के विरोधी रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। मैडम सोनिया गांधी सरकार चलातीं थीं और मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री के रूप में बैठाया गया था। तब केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80,000 करोड़ रुपए दिए थे।
उन्होंने कहा कि 10 साल बाद दिल्ली में सरकार बदली। हमने पिछले 10 साल में 3,00,000 करोड़ रुपए से अधिक झारखंड को दिए। हमारा प्यार 4 गुणा ज्यादा है। हमारा प्यार ज्यादा है, क्योंकि झारखंड को हमने बनाया है। हम ही तो संवारेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा चाहती है कि गरीब को पक्का घर मिले। शहरों और गांवों में सड़कें बनें। लोगों को बिजली मिले, पानी मिले। इलाज, शिक्षा, सिंचाई और दवाई की सुविधा हो। लेकिन JMM सरकार में पिछले 5 साल में क्या हुआ? आपकी अपनी ये सुविधाएं कांग्रेस, JMM के लोगों ने लूट लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आपका कोई जानकार परिचित व्यक्ति अगर हरियाणा में काम करने गया हो तो जरा फोन करके उनसे पूछ लेना। वहां अभी-अभी चुनाव हुआ। लोगों ने भारी बहुमत से तीसरी बार भाजपा को सेवा करने का मौका दे दिया और वहां सरकार बनते ही भाजपा ने बिना खर्ची, बिना पर्ची हजारों नौजवानों को सरकारी नौकरी का ऑर्डर दे दिया… हमने खर्ची और पर्ची दोनों को दफना दिया है। हम झारखंड में भी यही करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ये जो निर्माण का काम होता है उसका भी बहुत बड़ा लाभ झारखंड को, झारखंड के नौजवानों को रोजगार के रूप में मिलता है। कुछ भी बनाएं सीमेंट लगता है, स्टील लगता है, कोयला लगता है। इन सबकी फैक्ट्रियां यहां बोकारो में, झारखंड में ही तो हैं। यानी हाई-वे, रेलवे, एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों से हमारे श्रमिकों को, नौजवानों को भी बड़ा फायदा मिलता है।

वहीं गुमला  में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “झारखंड में घुसपैठ को रोकने के लिए यहां पर भाजपा सरकार चाहिए, झारखंड की पहचान को बचाने के लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए, युवा को नौकरी मिली और महिलाओं की सुरक्षा के लिए यहां पर भाजपा की सरकार चाहिए.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow