यह नरेंद्र मोदी कौन है यह नरेंद्र मोदी कई वर्षों बाद झारखंड में लालू प्रसाद यादव

यह नरेंद्र मोदी कौन है यह नरेंद्र मोदी कई वर्षों बाद झारखंड में लालू प्रसाद यादव

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Sun, 10 Nov 2024 11:03 AM (IST)

हम जब हेलीकॉप्टर पर बैठने लगे तो हेलीकॉप्टर ने आंखें मूंद ली हमें पता चल गया कि यह नहीं जाएगा तो हम सड़क मार्ग से बिस्तर पर लेटे-लेटे यहां पहुंच गए लालू यादव की चुटकी

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के गुरहा मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने लालू यादव सड़क मार्ग से कोडरमा पहुँचे। लालू यादव ने कोडरमा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरह कोडरमा की जनता अपना आशीर्वाद और प्रेम लालू यादव को दिया करते थे उसी तरह कोडरमा की जनता अपना आशीर्वाद और प्रेम सुभाष यादव को दें और सुभाष यादव को जिताकर लालू यादव के हाथों को मजबूत बनाएं।

अपने संबोधन के दौरान लालू यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश के युवाओं, किसानों व मजदूरों को ठगने का काम किया हैं। लालू यादव को देखने व सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राजद कार्यकर्ता सभा मे शामिल हुए। मौके पर राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव के अलावे बिहार के कई विधायक और वरिष्ठ नेता भी इस सभा में शामिल हुए। सभा को संबोधित करने के बाद लालू यादव विशेष रथ से सुभाष यादव के आवास के लिए रवाना हो गए हैं, जहां आज और कल वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow