विधानसभा चुनाव के सरगर्मियों के बीच इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप सचिव सुनील श्रीवास्तव सहित उनके करीबियों के घर आयकर का छापा

विधानसभा चुनाव के सरगर्मियों के बीच इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप सचिव सुनील श्रीवास्तव सहित उनके करीबियों के घर आयकर का छापा

Share
Link copied

रांची से रिक्की राज की रिपोर्ट

झारखंड में इनकम टैक्स की रेड सुबह से चल रही है यह रेड मुख्यमंत्री के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव के घर समेत 9 ठिकानों पर हो रही है जिसमें खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित अंजनिया इस्पात भी शामिल है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंजनिया इस्पात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव के करीबी का है जानकारी के मुताबिक इस कंपनी के सरायकेला खरसावां स्थित आफिस में तीन गाड़ियों में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुचे है और कंपनी परिसर में सर्वे कर रहे है. सभी गाड़ियों में रांची का नंबर प्लेट लगा हुआ है.

दूसरी तरफ JMM केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी के घर और आफिस में भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा है. यहां भी सुबह से ही आयकर विभाग की टीम सर्वे कर रही है. गणेश चौधरी कभी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के करीबी हुआ करते थे. गणेश चौधरी.
ट्रांसपोर्ट के मालिक भी हैं

जाहिर है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की यह बड़ी कार्रवाई है सुनील श्रीवास्तव अशोक नगर में रहते हैं और कांके में भी उनका मकान है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आयकर विभाग किस इनपुट पर इतनी बड़ी रेड कर रही है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow