ये सरकार केवल आलम और अंसारी के लिए काम कर रहा है -हिमन्ता बिश्वशरमा

ये सरकार केवल आलम और अंसारी के लिए काम कर रहा है -हिमन्ता बिश्वशरमा

Share
Link copied

नरेश कुमार शर्मा सिमडेगा

ये सरकार ना आदिवासी के लिए ना ही आम जनता के लिए केवल आलम और अंसारी के लिए कर रहा है -हिमन्ता बिश्वशरमा

ये सरकार केवल आलम और अंसारी के लिए काम कर रहा है -हिमन्ता बिश्वशरमा

सिमडेगा : असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी हिमन्ता बिश्वशरमा शुक्रवार जिला मुख्यालय के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा एवं सुजान जोजो के पक्ष में जनसभा कर कार्यकर्ताओं एवं जनता में जोश भरा एवं जीत की हुंकार भरी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा घुसपैठियों के मामले पर हेमंत सोरेन बोलते हैं कि झारखंड में घुसपैठियों नहीं है पता नहीं मुख्यमंत्री कौन सा चश्मा पहनते हैं उन्हें अपना चश्मा बदलना चाहिए।संथाल परगना में कुल आबादी का 90% आदिवासी हिंदू थे अभी उनकी संख्या कम हो गई है बाहरी लोग घुसपैठ कर आदिवासी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। घुसपैठियों पर हाईकोर्ट ने भी चिंता जाहिर की है और सरकार को संज्ञान लेने को कहा है हेमंत सोरेन को आदिवासी का वोट बैंक नहीं चाहिए उन्हें सिर्फ घुसपैठियों के का वोट चाहिए। हेमन्त को झारखंड के आदिवासी और हिंदू से प्यार नहीं है उन्हें सिर्फ इरफान अंसारी और आलमगीर आलम जैसे लोगों से प्यार है झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकलेंगे हेमंत सोरेन ने गुरु जी का कसम खाकर युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी ना तो युवाओं को नौकरी मिली ना उन्हें भत्ता मिला ना तो महिलाओं को चूल्हा खर्च मिला और ना बेटा बेटी की शादी होने पर सोने का सिक्का मिला।हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि सरकार बनने पर बेटियों की शादी होने पर सोने का सिक्का देंगे पर सर सोने का सिक्का धीरज साहू और आलमगीर आलम खा गया। भाजपा सरकार बनते ही जीसीएल पेपर लिक करने वालों को जेल भेजा जाएगा और युवाओं को न्याय दिलाया जाएगा। भाजपा सरकार बनने पर सास को 2500 बहू को 2100 और बेटा को ढाई लाख नौकरी दिया जाएगा। सरकार बनते ही बालू को मुक्त कर दिया जाएगा साथ ही झारखंड में 21 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे। आज झारखंड में गरीब रो रहा है वहीं कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन एक दूजे के लिए सिनेमा का शूटिंग कर रहा है।
मौके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक एवं जिला संगठन प्रभारी बबन गुप्ता ने स्वागत भाषण किया मंच संचालन दीपक पुरी ने किया मौके पर सिमडेगा विधानसभा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा एवं कोलेबिरा विधानसभा प्रत्याशी सूजन जोजो ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान, रामविलास बड़ाईक ने भी लोगों के बीच अपनी बात रखी। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी अनूप केसरी एवं सह प्रभारी तुलसी साहू मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता , प्रवक्ता रंजन साह ,कोलेबिरा विधानसभा प्रत्याशी मुनेश्वर साहू,श्याम लाल शर्मा, संजय ठाकुर, संजय शर्मा ,अमरनाथ बामलिया, प्रणव कुमार सहित मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow