Dhiraj Sahu

MP Dheeraj Sahu Cash: कुबेर का खजाना ! कांग्रेस नेता के घर से मिला करीबन 150 करोड़ कैश !

MP Dheeraj Sahu Cash: झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों 150 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि ओडिशा स्थित शराब कंपनी से बरामद किया गया है . जाहिर है की धीरज साहू के ठिकानो पर  इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। जिसमे कांग्रेस सांसद के आवास और उनके पारिवार से जुड़े कारोबारी ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है।
बताया जा रहा है कि बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बलांगीर कार्यालय पर छापे के दौरान कैश से भरी अलमारियों को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) की पार्टनरशिप फर्म है।

रांची के रेडियम रोड स्थित आवास सुशीला निकेतन के अलावा ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में एक-एक ठिकाने पर छापेमारी की गई थी। रांची के रेडियम रोड स्थित उनके आवास पर काम करने के लिए पहुंचे कर्मियों को भी इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने लौटा दिया। लोहरदगा स्थित आवास पर भी आईटी की टीम ने कागजात खंगाले। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। सुबह से लेकर देर रात तक आयकर विभाग की टीम कागजातों को खंगालने में जुटी रही।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की ओडिशा टीम की अगुवाई में सर्वे किया जा रहा है। कोलकाता टीम भी सहयोग कर रही है। बुधवार को अहले सुबह आईटी अफसरों का दल लोहरदगा व रांची स्थित आवास पर पहुंचा।

तीसरी बार के सांसद हैं धीरज साहू
झारखंड के लोहरदगा के रहने वाले धीरज साहू कांग्रेस के पुराने नेता हैं। 1977 में छात्र नेता के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले धीरज साहू तीसरी बार के राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले वह 2010-2016 तक भी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रहे। 2018 में उन्होंने झारखंड में विपक्ष के साझा उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। साहू 2003-05 तक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य भी रहे हैं।

आज रूंगटा के ठिकानों पर छापेमारी
रामगढ़ में रूंगटा के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापामारी चल रही है। कंपनी का रामगढ़ जिला के घुटूआ स्थित हेहल, सिरका के हेसला, कुजू के करमा और सारूबेरा में स्पंज आयरन प्लांट है। इसके घुटूआ हेहल, सिरका हेसला सहित रामगढ़ कार्यालय में छापामारी की कार्रवाई चल रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार हेसला में चार गाड़ी से अफसर अंदर गए हैं। गेट पर अंदर से पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुई छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल कोई भी कुछ बताने को आगे नहीं आया है। स्थानीय अधिकारियों को भी कोई जानकारी नहीं दी गई। मीडिया के प्रवेश पर भी अभी रोक लगा दी है। बता दें कि पहले भी कम्पनी के प्लांट और कार्यालय में कई बार छापामारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via