नवंबर को नई सरकार का गठन ! आज हेमंत सोरेन सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा, JMM से 6, कांग्रेस से 4 मंत्री बनेंगे
*रांची :* झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद तय हो गया है कि INDIA ब्लॉक की सरकार दोबारा बनेगी। रविवार सुबह इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक CM आवास में बुलाई गई है। इसमें हेमंत सोरेन विधायक दल के नेता चुन लिए जाएंगे। धीरे-धीरे विधायक सीएम आवास पहुंचने लगे हैं।
सूचना है कि नई सरकार का शपथ 26 नवंबर को रांची के मोरहाबादी में हो सकता है। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शामिल हो सकते हैं।
इसके बाद आज शाम ही हेमंत सोरेन राजभवन जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उम्मीद है कि दावा पेश करते ही नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का समय भी तय हो जाएगा। शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम भी आज ही तय होने के उम्मीद है।
INDIA ब्लॉक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 34, कांग्रेस 16, राजद 4 और भाकपा माले 2 सीटों पर जीता है। जबकि, भाजपा 21 सीटों पर सिमट गई है। जो पिछली बार यानी 2019 से 4 सीट कम है।