IMG 20241215 WA0018

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णा नंद झा का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकट की संवेदना की श्रद्धांजलि।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णा नंद झा का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकट की संवेदना की श्रद्धांजलि।

IMG 20241215 WA0018
Chief Minister Hemant Soren expressed condolences and tribute.

राजनितिक जगत के महान स्तंभ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णा नंद झा का आज अपने आवास पर सुबह 9:15 बजे निधन हो गया । ये मात्र 19 साल की उम्र में संताल परगना महाविद्यालय में N.S.U.I. अध्यक्ष बना ,1980 में विधायक ,1983-85 में तत्कालीन मुख्य मंत्री चंद्र शेखर सिंह के मंत्रिमंडल में बिहार सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) पुनः 1989-90 में बाबू सत्येंद्र नारायण सिंह के मंत्रिमंडल में सिंचाई मंत्री रहे !1980-95 तक मधुपुर के लगातार विधायक रहे । इनकी आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। दुखद खबर पाकर कांग्रेस के प्रदेश स्तर से लेकर जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर के पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उनके आवास पर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने पहूंचने लगे…….

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मधुपुर के पूर्व विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रहे कृष्णानंद झा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है अपने एक्स अकाउंट पर दिवंगत कृष्णानंद झा की तस्वीर साझा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और मधुपुर से पूर्व विधायक शिक्षाविद आदरणीय श्री कृष्णानंद झा जी के निधन की दुखद खबर मिली सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे कृष्णानंद जी परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोककुल परिवार जनों को दुख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति और सहारा दे।

 

 

 

Share via
Share via