20201021 151242

दो बाइकों की सीधी टक्कर से 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल.

Giridih, Dinesh.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : डुमरी अनुमंडल के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार में दो बाइकों की सीधी टक्कर से 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे बाइक में सवार दो व्यक्तियों को खरोच तक नहीं आई. स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

गंभीर रूप से घायलों में सरिया थाना क्षेत्र के पप्पीलों निवासी गणेश यादव के पुत्र राजेंद्र यादव तथा निमियाघाट थाना क्षेत्र के खासी कलां निवासी डील्ली यादव के पुत्र विक्की यादव शामिल है. ये दोनों एक ही बाइक में अपने घर से इसरी बाजार की ओर आ रहे थे इसी दौरान इसरी बाजार स्थित मंटू मोटरसाइकिल गैरेज के पास  दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई. हालांकि दूसरा बाइक में सवार दोनों व्यक्तियों को खरोच तक नहीं आया. इधर निमियाघाट पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है.

Share via
Share via