कोडरमा में ऑनर किलिंग परिवार में ही झूठी इज्जत प्रतिष्ठा के नाम पर बेटी की हत्या कर दी
कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र स्तिथ पंचखेरों नदी के समीप बालू में दबे सर कटी लाश बारामदगी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामला ऑनर किलिंग का है, जिसे मृतका के पिता और भाई ने अंजाम दिया है।
कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के पंचखेरो नदी के समीप कल बरामद की गई सर कटी लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया और शव की शिनाख्त मदन पांडे की बेटी निभा पांडे के रूप में करते हुए पुलिस ने उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत होने के बाद पुलिस ने मृतका के पिता मदन पांडे, बड़े भाई नीतीश पांडे और छोटे भाई ज्योतिष पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल की गई साइकिल, जुट की बोरी और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए है। जानकारी के मुताबिक 2 फरवरी को ही युवती की हत्या कर दी गई थी और उसके बाद परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था

परिजनों के मुताबिक 2 फरवरी को निभा की हत्या के बाद उसके शव को घर के बाहर निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में दफनाया गया था। हत्या के दो दिन बाद उसके पिता और दोनो भाई ने मिलकर पहले तो उसका सिर काटा उसके बाद जुट की बोरी में शव को बंद कर उसे पंचखेरो नदी के समीप बालू में गाड़ दिया। कल कुछ राहगीरों ने बालू में शव दबे होने की सूचना पुलिस को दी थी जिसके बाद अनुसंसाधन में पुलिस ने मामले का उद्भेदन किया। फिलहाल मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया । पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के अनुसार शव करीब एक सप्ताह पहले का प्रतीत हो रहा है।

ट्रेन यात्रियों से निवेदन है कृपया ध्यान दें, धनबाद और रांची-हटिया से गुजरने वाली 10 ट्रेनें कैंसिल
ट्रेन यात्रियों से निवेदन है कृपया ध्यान दें, धनबाद और रांची-हटिया से गुजरने वाली 10 ट्रेनें कैंसिल धनबाद: झारखंड में रेल यात्रियों…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची में आगमन।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची में आगमन। दो दिवसीय दौरे पर आज…
चिकित्सक डॉ नीरज साहा ने बताया कि कल जब पुलिस ने बालू में छिपे अवस्था मे शव बरामद किया तो पहले अज्ञात शव बरामद होने का मामला दर्ज किया और जब पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू किए तो मामला परत दर परत खुलने लगी और यह बातें सामने आई की शव इंटर में पढ़ने वाली निभा पांडे का है। जिसका किसी से प्रेम सम्बन्ध था, जिसकी भनक उसके पिता और भाई को लग गई थी और उनलोगों ने मिलकर निभा की हत्या कर दी और शव को नदी किनारे बालू में छिपा दिया। बहरहाल पुलिस ने मृतका के पिता और दोनों भाई को गिरफ्तार कर लिया हैं और आगे की करवाई में जुट गई है।
एसपी, कोडरमा अनुदीप सिंह ने बताया कि अपनी साख और इज्जत की खातिर एक बाप ने बेटी और भाई ने अपनी बहन की बलि दे दी और मामले को छिपाने का प्रयास भी किया।


















