प्रतीक्षारत पूजा सिंघल को मिली पोस्टिंग बनाई गई सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स
15 आईएएस का हुआ ट्रांसफर , पूजा सिंघल को मिली जिम्मेवारी , साथ ही ज्यादातर नए IAS को जगह दी गयी है। जानिए किसे क्या मिला कौन कहाँ गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधान सचिव, योजना एवं विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित मस्त राम मीना, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त किया गया है।
पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत पूजा सिंघल, को सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग में पोस्टिंग दी गयी है। इसके साथ साथ पूजा सिंघल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड कम्युनिकेशन नेटवर्क लि०, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।
सचिव, परिवहन विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित कृपानन्द झा को अतिरिक्त प्रभार- परिवहन आयुक्त, को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड, राँची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित विप्रा भाल, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, परिवहन विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं किया गया है।
सचिव, भवन निर्माण विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल, को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग, झारखण्ड, राँची, सचिव, उद्योग विभाग, की भी जिम्मेवारी दी गयी है।
सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित जितेन्द्र कुमार सिंह, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित मुकेश कुमार को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, योजना एवं विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
प्रतीक्षारत राजेश्वरी बी. को अगले आदेश तक विशेष सचिव, वित्त विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित सौरभ कुमार भुवानिया, को अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, झारखण्ड अन्वेषण (Exploration) एवं खनन निगम लि०, राँची के अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
प्रतीक्षारत, कंचन सिंह को पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS), राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
धनन्जय कुमार सिंह, को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त किया गया है।
सीता पुष्पा, को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त किया गया है।
विजय कुमार सिन्हा, को उत्पाद आयुक्त, झारखण्ड, बनाया गया है।
प्रीति रानी, को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, झारखण्ड, बनाया गया है।
राजेश प्रसाद, को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।


















