freight-auto-overturns-being-hit-thar

थार की जोरदार टक्कर से मालवाहक ऑटो पलटा, चालक और महिला सुरक्षित

Share
Link copied
freight-auto-overturns-being-hit-thar
freight-auto-overturns-being-hit-thar

सिमडेगा: सिमडेगा-कुरडेग मुख्य पथ पर गुरुवार को तेज रफ्तार थार वाहन ने एक मालवाहक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मालवाहक ऑटो सड़क किनारे जाकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और उसके साथ बैठी महिला बाल-बाल बच गए।

Advertisment
Advertisment

दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण और राहगीर जुट गए। लोगों ने मदद करते हुए पलटे हुए ऑटो को उठाकर सीधा किया। हालांकि, टक्कर में मालवाहक ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो के पीछे के दोनों टायर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि पिछला हिस्सा भी बुरी तरह दब गया है। इसके कारण ऑटो के चलने की स्थिति नहीं है।

RKDF
advertisement

हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में चालक और महिला को गंभीर चोट नहीं आई।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।