birsanagar-police-station-charge-santosh-kumar

बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार निलंबित, विभागीय जांच जारी

Share
Link copied
birsanagar-police-station-charge-santosh-kumar
birsanagar-police-station-charge-santosh-kumar

जमशेदपुर: कामकाज में लापरवाही और अन्य विभागीय मामलों को लेकर जमशेदपुर पुलिस प्रशासन ने बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद बिरसानगर थाना के नियमित कामकाज और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर को फिलहाल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर मामले की समीक्षा शुरू कर दी गई है। हालांकि, संतोष कुमार के निलंबन का विस्तृत आधिकारिक कारण फिलहाल पुलिस की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल से जुड़े विभिन्न विभागीय पहलुओं की समीक्षा के बाद कार्रवाई की गई है।

RKDF
advertisement

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में विभागीय प्रक्रिया जारी है। समीक्षा पूरी होने के बाद निलंबन के कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे पुलिस पदाधिकारी को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि बिरसानगर क्षेत्र में पुलिसिंग और विधि-व्यवस्था प्रभावित न हो।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।