administration-gears-up-durga-puja-instructions

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 10 दिनों में तैयारियां पूरी करने का निर्देश

Share
Link copied
administration-gears-up-durga-puja-instructions
administration-gears-up-durga-puja-instructions

जमशेदपुर: शारदीय दुर्गा पूजा 2026 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव ललन यादव के नेतृत्व में धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में बैठक की। इस दौरान पूजा समितियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisment
Advertisment

बैठक में पूजा समितियों को अनुज्ञप्ति जारी करने, विसर्जन घाटों की साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, विसर्जन मार्गों की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, जलजमाव की समस्या, पूजा के दौरान पेयजल की उपलब्धता और विधि-व्यवस्था को लेकर भी समिति ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं।

Advertisment
Advertisment

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को पूजा से जुड़े सभी चिन्हित कार्यों को 10 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और पूजा समितियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से जरूरी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी।

Advertisment
Advertisment

सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर काम करने पर भी जोर दिया गया। समिति के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पूजा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग का भरोसा दिया।

RKDF
advertisement

बैठक में समिति के उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, सौरभ विष्णु, बलदेव सिंह मेहरा, पवन कुमार उपाध्याय, हर्ष यादव, वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सचिव अशोक कुमार, डी. बोस, संयुक्त सचिव विनीत मिश्रा, डॉ. श्याम शर्मा, तापस चटर्जी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।