रांची मे "मुखिया सम्मेलन" जिले के सभी मुखिया के उन्नमुखीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रांची मे “मुखिया सम्मेलन” जिले के सभी मुखिया के उन्नमुखीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share
Link copied

रांची मे “मुखिया सम्मेलन” जिले के सभी मुखिया के उन्नमुखीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

A one day program "Mukhiya Sammelan" was organized in Ranchi for the orientation of all the Mukhiyas of the district.
A one day program “Mukhiya Sammelan” was organized in Ranchi for the orientation of all the Mukhiyas of the district.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, रांची के सभागार में “मुखिया सम्मेलन” जिले के सभी मुखियागण का उन्नमुखीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम में हुए शामिल।

मुखिया विद्यालय का गतिविधियों का सामाजिक स्तर पर अनुश्रवण करें:- जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री
जिला क़े सभी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा मिले इसपर सभी सम्बंधित पदाधिकारी और शिक्षक विशेष ध्यान दे:-जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री आज दिनांक 19 फरवरी 2025 को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, रांची के सभागार में “मुखिया सम्मेलन” जिले के सभी मुखियागण का उन्नमुखीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए।

उपायुक्त ने सभी मुखिया से विशेष रूप से कहा की आप सभी शिक्षा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। साथ ही विद्यालय के शिक्षा में कैसे सुधार हो, 100% प्रतिशत बच्चों का नामांकन कैसे हो, साथ ही विद्यालयों में मुखियाओं के फंड से जो कार्य किया जा रहे है, उस पर चर्चा करते हुए उन्हें योगदान देने को कहा।

साथ में उन्होंने कहा की सभी मुखिया नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालय का गतिविधियों का सामाजिक अनुश्रवण करें।
बच्चें शत प्रतिशत सुनिश्चित रूप से विद्यालय जाए

उन्होंने कार्यक्रम में कहा की सभी पंचायतों क़े मुखिया की नैतिक जिम्मेदारी है, की सभी पंचायत क़े बच्चें शत प्रतिशत सुनिश्चित रूप से विद्यालय जाए। साथ ही जिला क़े सभी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा मिले इसपर सभी सम्बंधित पदाधिकारी और शिक्षक विशेष ध्यान दे।

रांची मे "मुखिया सम्मेलन" जिले के सभी मुखिया के उन्नमुखीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शिक्षा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने क़े लिए कुछ मुखिया को सम्मानित हुए

उपायुक्त द्वारा शिक्षा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने क़े लिए कुछ कुल-19 मुखियाओं को सम्मानित करते हुए कहा की आपसबकी सहभागिता से कई बच्चें स्कूल जा रहें है, प्रायः देखा जाता था की ग्रामीण क्षेत्र में बच्चें विद्यालय ना जा कर अन्य कार्यों में अपने परिजन क़े साथ काम करने लगे। जिस कारण ऐसे बच्चों का शिक्षा सही तरह से नही हो पाता था। लेकिन सबकी सहभागिता से अब ऐसे बच्चें भी स्कूल जा रहें है। जिसकारण शिक्षा में काफ़ी बदलाव आया हैं। साथ ही उन्होंने सभी मुखिया को कहा की आप सभी अपनी सहभागिता निभाए ताकि निकट भविष्य में आपको भी सम्मानित करने में मुझे बहुत खुशी होगी। जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा भी सभी माननीय मुखिया को शिक्षा के विकास हेतु मार्गदर्शन दिए गए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज, जिला परिषद अध्यक्ष, श्रीमती निर्मला भगत, उपाध्यक्ष, श्रीमती वीणा चौधरी एवं जिला के निर्वाचित सभी प्रखंडों के मुखियागण, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रांची, राजेश कुमार साव, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज, जिला परियोजना कार्यालय के सभी परियोजना पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow