ग्रहों का होने जा रहा है महासंयोग, 7 ग्रह एक ही रेखा पर आएंगे नजर

ग्रहों का होने जा रहा है महासंयोग, 7 ग्रह एक ही रेखा पर आएंगे नजर

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Mon, 24 Feb 2025 11:27 AM (IST)

ग्रहों का होने जा रहा है महासंयोग, 7 ग्रह एक ही रेखा पर आएंगे नजर

28 फरवरी को एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने वाली है, जब हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह रात के आकाश में कुछ समय के लिए दिखाई देंगे। यह शानदार प्रदर्शन 2040 तक फिर से नहीं होगा, इस दौरान सभी सात ग्रह – बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून एक पंक्ति में दिखाई देंगे। वैज्ञानिकों ने होने वाली इस खगोलीय घटना को दुर्लभ ग्रह संयोग बताया है।

खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी में रखने वालों और आम लोगों के लिए यह एक अद्भुत घटना होगी। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि सात ग्रह एक साथ दिखाई देना बेहद कम होता है। आमतौर पर कुछ ग्रह एक ही समय में सूर्य के एक ही तरफ होते हैं, लेकिन सभी ग्रहों का एक साथ एक सीध में आना बहुत कम होता है।

कुछ ग्रहों का एक समय में एक ही लाइन में होना असामान्य बात नहीं है, लेकिन जब सभी ग्रह एक सीध में आएंगे तो यह घटना जरूर दुर्लभ है। इस अद्भुत खगोलीय घटना को प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। बता दें कि जनवरी महीने से ही यह घटना चल रही है, जो 8 मार्च तक चलेगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह घटना काफी दुर्लभ है और फिर 15 साल तक नहीं दिखाई देगी। इसके बाद ऐसी ग्रहों की परेड साल 2040 में ही देखी जा सकती है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow