टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य उपेन्द्र भुइयां गिरफ्तार, 652 जिंदा कारतूस बरामद

टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य उपेन्द्र भुइयां गिरफ्तार, 652 जिंदा कारतूस बरामद

Share
Link copied
टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य उपेन्द्र भुइयां गिरफ्तार, 652 जिंदा कारतूस बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य उपेन्द्र भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से .315 एमएम के 652 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
 कैसे हुई गिरफ्तारी 
 पुलिस को सूचना मिली कि टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य उपेन्द्र भुइयां ग्राम केदल के रास्ते से होकर अपने घर ग्राम नागद आने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान)  राकेश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने ग्राम केदल के जंगल स्थित तिकीटा मोड़ पर घेराबंदी की। देर रात  संदिग्ध व्यक्ति चादर ओढ़े हुए जंगल से गुजरता दिखा, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह तेजी से भागने लगा। सशस्त्र बलों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने खुद को टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य बताया और यह भी स्वीकार किया कि उसने 652 जिंदा कारतूस कोहबरिया के जंगल में छिपा रखे हैं।
पुलिस टीम ने उपेन्द्र भुइयां की निशानदेही पर जंगल में तलाशी ली, जहां एक चट्टान की खोह में पीले रंग के डालडा डिब्बे में .315 एमएम के 652 जिंदा कारतूस छिपाए मिले। इन कारतूसों के पेंदे पर PPU 30-06 SPRG अंकित था। पुलिस ने इन कारतूसों को जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार नक्सली का नाम उपेन्द्र भुइयां है इनकी उम्र 26 वर्ष है और यह पलामू का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस को 315 एमएम के 652 जिंदा कारतूस (PPU 30-06 SPRG अंकित) मिली है।
छापेमारी टीम के प्रमुख सदस्य
 मनोज कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी)
2. पु. अ. नि. निर्मल उरांव, थाना प्रभारी, मनातू थाना
3. पु. अ. नि. राजेश कुमार, मनातू थाना
4. पु. अ. नि. अनीश राज, मनातू थाना
5. पु. अ. नि. संतोष कुमार गुप्ता, मनातू थाना
 अपराधी पर पूर्व में दर्ज मामले
गिरफ्तार अभियुक्त उपेन्द्र भुइयां के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, CLA एक्ट और UAPA एक्ट से संबंधित कुल 12 केस दर्ज हैं।
1. मनातू थाना कांड सं0 04/2023 दिनांक 19.01.2023 धारा 147/148/149/353/307 भा०द०वि०. 27/28 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट।
2. बालूमाथ थाना कांड सं0-181/2021 दि0-04.09.2021, धारा-25(1-8)a/26/35/25(1-AA)/25(5)/25(1) आर्म्स एक्ट ।
3. कुन्दा थाना कांड सं0- 46/2021, दि0- 31.08.2021, धारा 147/148/149/353/307/102बी0/12400 भा०८०वि०, 25(1-B)a/26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 17(1) (2) सी०एल०ए० एक्ट।
4. कुन्दा थाना कांड सं0-28/2022 दि0- 17.06.2022 धारा 385/387/120बी0/34 भा०द०वि० एवं 17(1)(2) सी०एल०ए० एक्ट।
5. कुन्दा थाना कांड सं0-01/2023 दि0-02.01.2023, धारा 341/323/504/506/34 भा०द०वि० एवं 17(1)(2) सी०एल०ए० एक्ट ।
6. कुन्दा थाना कांड सं0-02/2023, दि०- 08.01.2023 धारा 147/148/149/353/307/120बी० भा०द०वि० 27 आर्म्स एक्ट एवं 17(1) (2) सी०एल०ए० एक्ट।
7. कुन्दा थाना कांड सं0- 37/2023, दि०- 07.07.2023 धारा 147/148/149/353/307/120बी० भा०८०वि०, 25(1-B)a/26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 (1) (2) सी०एल०ए० एक्ट ।
8. बालूमाथ थाना कांड सं0-183/2023, दि0-26.12.2023, धारा 25(1-A)/25 (1-B)a/25(1-AA)/26 /26(2)/35/25(5)/25 (3) आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट ।
9. कुन्दा थाना कांड सं0- 03/2024 दि0- 17.01.2024, धारा 147/148/149/353/307/120बी० भा०द०वि०, 25(1-A)/26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट ।
10. कुन्दा थाना कांड सं0-27/2024 दि0- 26.05.2024, धारा 147/148/149/448/427/302 भा0द0वि, 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 (1) (2) सी०एल०ए० एक्ट।
11. वशिष्टनगर थाना कांड सं0- 22/2024 दि०- 28.02.2024, धारा 16/18/20/23(1) यू०ए०पी०ए० एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट । 25(1-A)/26(2)/35 आर्म्स एक्ट,
12. पांकी थाना कांड सं0- 137/2024 दिए 29.10.2024, धारा 25 (1-B) a/26(2)/25 (6)/35 आर्म्स एक्ट, 308(5)/3(5) बी0एन0एस0 2023 एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट ।
पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में कारतूस कहां से आए और इन्हें किन आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाना था।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow