लोहरदगा में ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चो की मौत , कई घायल

लोहरदगा में ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चो की मौत , कई घायल

Share
Link copied

लोहरदगा से पवन दृवेदी

लोहरदगा जिले के सरेंगदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसाग में ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चो की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ईट लोडकर ट्रैक्टर पहाड़ डांडू जा रहा था इसी क्रम में ट्रैक्टर के ऊपर तुरियाड़ीह पहुंचने पर दर्जनों लोग ट्रैक्टर में सवार हो गए जिसके बाद ट्रैक्टर जैसे ही हेसाग बतरू पूल के समीप पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर में दबने से 2 बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई

जबकी आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सेरेंगदाग थाना और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है वही दोनों शवों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

मृतकों में ऊपर तुरियाडीह निवासी 12 वर्षीय मनीष उरांव पिता स्व करमदेव उरांव और 10 वर्षीय छोटू लोहरा पिता सन्नू लोहरा शामिल है। जबकि घायलों में मंजीत उरांव, अमीन उरांव, रूपेश उरांव, प्रेम लोहरा और पंकज लोहरा शामिल हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow