लालपुर चौक से हाई मास्ट लाइट हटाया जाय -- भाजपा

लालपुर चौक से हाई मास्ट लाइट हटाया जाय — भाजपा

Share
Link copied

लालपुर चौक से हाई मास्ट लाइट हटाया जाय — भाजपा

कोकर चौक से डंगरा टोली वाया लालपुर जाने में लेफ्ट फ्री हो ।

भाजपा नेता ने उपायुक्त और ट्रैफिक एस पी को ज्ञापन दिया।

लालपुर चौक पर आए दिन भीषण जाम रहता है जिसका मुख्य कारण लालपुर चौक के किनारे एक तरफ हाई मास्ट लाइट लगा हुआ है जिसके चलते लोग बाएं नहीं मुड़ पाते हैं और जिनको बाएं भी मुड़ना है और डांगरा टोली जाना है वह भी लाइन में लगे हुए रहते हैं इस समस्या से आम जनता को राहत दिलाने के लिए अधिवक्ता सब भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने रांची के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक को ज्ञापन देकर मांग किया है कि तत्काल लालपुर चौक पर से हाई मास्ट लाइट हटाकर उसे चौक के बीचो-बीच लगाया जाए और कोकर से डंगरा टोली आते समय लालपुर चौक को लेफ्ट फ्री किया जाए जिसके चलते जाम स्थिति उत्पन्न नहीं हो। लालपुर चौक पर चारों तरफ से लेफ्ट फ्री करने के लिए एक अलग लेन रस्सी लगाकर या ट्रैफिक पुलिस का जो खंबा होता है उसे लगाकर एक अलग लेन बनाया जाए।
लालपुर चौक पर आज जिस प्रकार चारो तरफ अतिक्रमण कारियों का कब्जा है वो तो है ही उससे ज्यादा बैटरी ऑटो से लोग पस्त हैं।जाम के चलते स्कूल बस भी जाम में रहता है जिससे बच्चे परेशान होते हैं और जाम के चलते रोज लोगों का ट्रेन छुटती है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow