जमशेदपुर में 13 साल की नाबालिग से रेप, महिला सहित 3 गिरफ्तार

जमशेदपुर में 13 साल की नाबालिग से रेप, महिला सहित 3 गिरफ्तार

जमशेदपुर में गोलमुरी में पुलिस ने 13 साल की नाबालिग से रेप के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दयानंद पाठक, रिंकी देवी और विजय कृष्ण पाणिग्रही बताया जा रहा है। फिलहाल पीड़िता के पिता के बयान पर गोलमुरी थाना में केस दर्ज किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डुप्लिकेट ईपीआईसी नंबरों की समस्या का तीन महीने में करेंगे समाधान : चुनाव आयोग

नाबालिग के परिजनों ने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची को वेश्यावृत्ति में धकेलने जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को दयानंद पहले से जानता था। वह पहले पीड़िता को अपने घर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद उसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को मिलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बनारस जाने के रास्ते से आरोपियों को गिरफ्तार किया और नाबालिग को बरामद कर लिया।

हजारीबाग में सरकारी अधिकारी की हत्या से हजारीबाग के कानून व्यवस्था पर सवाल ? एनटीपीसी के GM ने कहा की एक सरकारी अधिकारी का किसी दूसरे चीजों से क्या लेना देना हत्या सिर्फ दहशत फैलाने के लिए हुई है

पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवारवालों के अनुसार तीनों मिलकर नाबालिग को बेचने जा रहे थे। नाबालिग लड़की के घरवालों ने कहा कि आरोपी लड़की को धंधे में धकेलने के लिए शहर से बाहर ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रहीहै।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now