20250316 200311

पारिवारिक समारोह बाहा पर्व के बाद सीता सोरेन के JMM में घर वापसी की अटकलें तेज

पारिवारिक समारोह बाहा पर्व के बाद सीता सोरेन के JMM में घर वापसी की अटकलें तेज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और गुरु जी की बहू सीता सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं दरअसल रामगढ़ जिले के नेवरा में हुए पारिवारिक समारोह ने दोनों को करीब ला दिया है। शिबू सोरेन के रामगढ़ स्थित पैतृक आवास में “बाहा पर्व” की पारिवारिक पूजा में सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भाभी सीता सोरेन शामिल हुई थी. ऐसे में ‘बाहा पर्व’ में सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन के शिरकत करने के बाद राज्य की सियासी बाजार मे में सीता सोरेन की घर वापसी की अटकले एक बार फिर तेज हो गई है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इधर रांची में JMM के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने मीडिया में एक बयान दिया है जिससे पूरे राज्य की राजनीति गरमाई हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपने बयान में कहा कि सीता भाभी तो सोरेन परिवार की बहु ही है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि कई और ऐसे भाजपा नेता है जिन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने को लेकर आवेदन दिया हुआ है. अगले महीने पार्टी के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन में उस पर फैसला लिया जाएगा.

बीजेपी के प्रवक्ता ने इस पर जवाब देते हुए कहा की झामुमो देर क्यों कर रही है झामुमो शिगूफा छोड़ने का काम बंद कर जल्द अपनी मुहिम को आगे बढ़ाएं.

गौरतलब है कि पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सीता सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था. अब रुक-रुक कर सीता सोरेन के घर वापसी का कयास लग रहे है. हालांकि अंदर खाने में यह भी चर्चा है कि आखिर कौन है जो सीता सोरेन की JMM में वापसी होने से रोक रहा है आखिर किसकी ताकत की वजह से एक पारिवारिक बहू को उनके घर यानी जेएमएम में दोबारा एंट्री नहीं मिल पा रही है

Share via
Share via