20250409 172655

युवक के ऊपर से गुजरी पूरी ट्रेन, जानिए फिर क्या हुआ !

बोकारो, झारखंड के बेरमो क्षेत्र में हुई एक घटना ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।  दरअसल मृत्युंजय मिश्रा नामक एक व्यक्ति अचानक रेलवे पटरी पर गिर गया। ट्रेन ऊपर से गुजर गई ।  लोग यह मानकर चल रहे थे कि उसकी जान नहीं बच पाएगी। लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था।  लेकिन वह जिंदा बच गया। हालांकि उसके हांथो में गहरी चोट आई है। यह घटना गोमो-बरकाकाना रेलखंड के फुसरो और अमलो रेलवे स्टेशन के बीच हुई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह पटरी पर कैसे गिरा—क्या वह चलते हुए संतुलन खो बैठा, या कोई अन्य कारण था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रेन के गुजरने के बाद, यह देखकर सभी हैरान रह गए कि मृत्युंजय मिश्रा जिंदा था। हालाँकि, पटरी पर गिरने और ट्रेन के नीचे फँसने के कारण उसके हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके हाथ से खून बह रहा था और वह दर्द से कराह रहा था। यह दृश्य इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए उसे उठाया और नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।  हाथ में गहरे जख्म थे। ,  डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।

इस घटना का एक वीडियो  भी सामने आई है, यह दृश्य  चमत्कारिक है, आखिर इतनी बड़ी दुर्घटना से कैसे बच गया। रेलवे पटरी पर गिरने और ट्रेन के नीचे आने के बावजूद उसकी जान बचना वास्तव में आश्चर्यजनक है। कुछ लोग इसे ऊपरी शक्ति का चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ इसे महज संयोग।

Share via
Share via