प्रेमिका के हाथ में 23 हजार रुपये का मोबाइल देखकर प्रेमि ने प्रेमिका को मरी गोली, प्रेमी रांची पुलिस में है जवान

रांची में दिनदहाड़े अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली

Share
Link copied
रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर बाजार में शुक्रवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने आकाश ज्वेलर्स के मालिक बसंत कुमार बर्मन को गोली मार दी। घटना के दौरान दो बाइक सवार अपराधी दुकान में घुसे और लूटपाट की कोशिश की। बसंत कुमार ने हिम्मत दिखाकर उनका विरोध किया, जिसके बाद एक अपराधी ने उनके कंधे पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जमा हुए, जिससे अपराधी बाइक से भाग निकले। घायल बसंत कुमार को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
रातू थाना प्रभारी रामनारायण और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow