झारखंड के कई इलाकों में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड के कई इलाकों में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Share
Link copied

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 5 मई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। रांची सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हाल के दिनों में डाल्टनगंज में 38 डिग्री सेल्सियस और रांची में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं हवा की गति 10-14 किमी/घंटा रहने की संभावना है, और नमी का स्तर मध्यम रहेगा, जिससे मौसम में उमस महसूस हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन मई के मध्य से तापमान फिर बढ़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow