जहरीले शराब पिला कर पडोसी ने ली एक की जान.

Share
Link copied

Team Drishti.

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के भेडिकुदर गाँव मे जहरीले शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संदर्भ में सदर थाना प्रभारी रविन्द्र प्रसाद सिंह से मिली जानकारी के अनुसार भेडीकुदर गांव का अशोक नायक और सुरेश नायक शराब पीने के लिए गए. लेकिन सुरेश नहीं लौटा. परिजनों ने पता किया तो वहां सुरेश मृत पाया गया.

सुरेश के पिता सेवक नायक ने सदर थाने में सूचना देते हुए अशोक के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. आवेदन में सेवक ने अशोक पर आरोप लगाया है कि अशोक ने सुरेश को ले जाकर जहरीला शराब पिला कर जान ले ली. आवेदन में सेवक ने बताया है कि अशोक के पिता कृष्णा से दो वर्ष पूर्व एक जमीन विवाद हुआ था। उसी को लेकर दोनो परिवारो में तनाव था.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दी है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हीं साफ होगा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow