नाबालिक के साथ सामुहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.

Share
Link copied

सिमडेगा शंभू कुमार सिंह.

सिमड़ेगा/कुरडेग : एक तरफ सामाज शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना में लीन है. दुसरी तरफ सामाज के आसुरी प्रवृत्ति के लोग सामाज को कंलकित करने में लगे हैं. ऐसा हीं एक मामला कुरडेग थाना क्षेत्र से आया. यहाँ समाज के दो दरिंदो ने एक नाबालिग की इज्जत तार तार कर दिया. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डीएसपी सहदेव साव से मिली जानकारी के अनुसार कुरडेग थाना में 25 अक्टूबर को कांड संख्या 28/20 में नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होते ही पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने घटना के आरोपी मो आकिब अंसारी पिता जाकिर हुसैन और मो मेराज अंसारी उर्फ सोनु पिता एजाज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. डीएसपी सहदेव साव ने बताया कि पुलिस प्रयासरत है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow