20201027 191038

प्रतिबंधित मांस मामले में दो पर नामजद और 12 अज्ञात पर मामला दर्ज.

सिमडेगा, शंभू कुमार/शिवनंदन बड़ाईक.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बानो : बानो थानान्तर्गत बांकी पंचायत के लताकेल गिरजा टोली स्थित जीईएल चर्च में गैदरिंग कार्यक्रम में प्रतिबंधित मांस पकाए जाने की सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार और बीडीओ यादव बैठा, सीओ मनिन्द्र भगत दल बल के साथ पंहुचे. उन्होंने मामले की छानबीन की और सूचना सही पाए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो नामजद अभियुक्त जुलियस हेमरोम और अमरदीप सोय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं पुलिस ने 12 अज्ञात पर भी मामला दर्ज किया है.

बानो थाना प्रभारी ने बताया कि चर्च में कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन गया था। इसमें कार्यकारिणी की समीक्षात्मक लोगो के खाने के लिए प्रतिबंधित मांस बनाये जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आलोक में बीडीओ, सीओ,पशु चिकित्सक डॉ दीनबन्धु गुप्ता के साथ पुलिस घटना स्थल पहुँचकर कर जानकारी ली. डॉ गुप्ता ने जांच कर पुष्टि करते हुए मांस का सैम्पल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए होटवार लैब में भेजने की बात कही.

थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना मुख्य आरोपी जुलियश हेमरोम एवं अमरदीप सोय को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है, और 12 अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज कर छापामारी अभियान चलाया जा रहा हैं, उनकी भी जल्द गिरफ्तारी होगी.

Share via
Share via