HEMANT SOREN AND KALPNA

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : आकाश सिंह
रांची, 21 मई : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नायक, समाजसेवी और पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर रांची के नामकुम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा झारखंड के विकास और राज्य आंदोलन में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।

WhatsApp Image 2025 05 21 at 1.30.22 PM

स्वर्गीय दुर्गा सोरेन झारखंड के उन सशक्त नेताओं में से एक थे, जिन्होंने राज्य के गठन और यहाँ के लोगों के हितों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व और संघर्ष ने झारखंड के आदिवासी समुदायों और समाज के अन्य वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वर्गीय सोरेन के आदर्शों और उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और विचार आज भी झारखंड के लोगों के लिए मार्गदर्शक हैं। इस मौके पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने भी स्वर्गीय सोरेन को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने इस अवसर पर जनता से अपील की कि वे स्वर्गीय सोरेन के दिखाए गए रास्ते पर चलकर झारखंड को और समृद्ध बनाने में योगदान दें।

Share via
Share via