मेकॉन परिवार द्वारा श्यामली कॉलोनी, डोरंडा में अखंड राम चरित मानस पाठ का आयोजन
रांची : मेकॉन परिवार द्वारा श्यामली कॉलोनी, डोरंडा स्थित मेकॉन कम्यूनिटी हॉल में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना के साथ अखंड राम चरित मानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम 02 अगस्त 2025 को सुबह 9:30 बजे पूजा, अर्चना और आरती के साथ शुरू हुआ और 03 अगस्त 2025 को सुबह 10:30 बजे प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम में मेकॉन परिवार के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक राम चरित मानस का पाठ किया और इसके आध्यात्मिक महत्व को गहराई से समझा। इस अवसर पर मेकॉन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुमार वर्मा, निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार, निदेशक (परियोजनाएं) पी. के. दीक्षित, निदेशक (वाणिज्यिक) जयंत कुमार झा, मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. सतीश कुमार सहित उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही मेकॉन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजनों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
संजय कुमार वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमें आध्यात्मिकता की ओर ले जाते हैं, जो हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। वहीं, मुकेश कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम तनावमुक्त जीवन जीने में अत्यंत लाभकारी हैं।

















