बगोदर पुलिस ने साढे छ: किलो किया गांजा जब्त एक गिरफ्तार.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरिडीह : बगोदर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर बगोदर सरिया रोड मे गुमटी तथा विवेक नगर विजय साव के घर में रविवार की शाम छापेमारी कर साढे छ: किलो गांजा बरामद किया है। जिसमें प्लास्टिक के छोटे छोटे पुडिया बना तीन किलो सात सौ साठ ग्राम खुला एक थैैैला मे दो किलो 560 ग्राम जबकि महीन चुर्ण किया हुुुआ छ:सौ ग्राम तथा सरिया रोड स्थित गुमटी से 50 पुडिया जब्त किया है, जबकि विजय साव को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध को बगोदर सरिया एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सुचना पर छापेमारी की गई। जिसमें विजय साव के घर में छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग साढे छ: किलो गांजा को जब्त कर विधि सम्मत कारवाई की जायगी। जब्त गांजा की बाजार की अनुमानित कीमत डेढ लाख रूपये है। छापेमारी में बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह एसएसआई राजनीश कुमार समेत कई पुलिस बल शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow