20250820 224658

डीसी की पहल पर 24 घंटे में मृतक के परिजनों को मिला 4 लाख का मुआवजा

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा जिले में प्रशासनिक तत्परता और मानवीय संवेदना का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब उपायुक्त (डीसी) कंचन सिंह की पहल पर शंख नदी में डूबकर जान गंवाने वाले सिकरियाटांड़ सैंडिह गांव निवासी भूषण तिर्की के परिजनों को मात्र 24 घंटे के भीतर आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया। इतना ही नहीं, मृतक की पत्नी शशि एक्का को सामाजिक सुरक्षा के तहत निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना का लाभ भी स्वीकृत किया गया।

बुधवार को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) ने मृतक के घर पहुंचकर शशि एक्का को मुआवजा राशि का चेक और पेंशन योजना का लाभ सौंपा। इस पूरी प्रक्रिया में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) दीपांकर चौधरी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। दोनों अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से शोकाकुल परिवार को न केवल आर्थिक सहारा मिला, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और मानवीय छवि भी सामने आई।

स्थानीय ग्रामीणों ने डीसी कंचन सिंह की इस पहल की जमकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि किसी घटना के 24 घंटे के भीतर मुआवजा राशि का भुगतान प्रशासन की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डीसी कंचन सिंह ने कहा, “प्रशासन का लक्ष्य है कि जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाएं समय पर पहुंचें। किसी भी आपदा या दुर्घटना में पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझे, प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है।”

Share via
Share via