20250822 212030

रांची पुलिस ने 8 घंटे में सुलझाया लुम्बा उरांव हत्याकांड, पत्नी ने रची थी साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र में 20 अगस्त 2025 को हुई लुम्बा उरांव की हत्या के मामले को मात्र 8 घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी गीता देवी और उनके प्रेमी इरफान अंसारी को हत्या का मुख्य आरोपी बनाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में पिठौरिया थाना प्रभारी और सशस्त्र बल शामिल थे। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त को दोनों आरोपियों, इरफान अंसारी (पतराटोली, कांके) और गीता देवी (मौवनाजारा, राड़हा, पिठौरिया) को गिरफ्तार किया।

हत्याकांड का खुलासा: प्रेम-प्रसंग बना हत्या का कारण

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि पिछले 8 वर्षों से उनके बीच अवैध प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका मृतक लुम्बा उरांव लगातार विरोध कर रहा था। इस वजह से दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। गीता देवी पिछले डेढ़ वर्ष से अपने पति के साथ गाँव में न रहकर इरफान अंसारी के साथ रह रही थी। उसने मृतक की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इरफान के सहयोग से लुम्बा के कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था, जिसका एक्सेस दोनों के मोबाइल फोन में था।

योजना के तहत हत्या

आरोपियों ने लुम्बा को रास्ते से हटाने के लिए सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची। 19 अगस्त 2025 को गीता ने अपने देवर के मोबाइल के जरिए लुम्बा को फोन कर कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय गेट के पास बुलाया। 20 अगस्त को इरफान ने लुम्बा को शराब में नींद की गोलियाँ (Alprazolam) और अमूल कुल में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। नशे की हालत में लुम्बा अचेत हो गया, जिसके बाद इरफान ने मारुति ओमनी वाहन में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को मौवनाजारा-सिमलबेड़ा रास्ते पर फेंक दिया गया।

बरामद सामग्री

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मारुति ओमनी वाहन (JH01DA-4186), मोटरसाइकिल (JH01CR-2403), 8PM शराब की खाली बोतल, अमूल कुल के दो खाली डिब्बे, नींद की गोलियों का खाली पत्ता, और दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन (सीम सहित) बरामद किए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

Share via
Share via