बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में मादा जिराफ मिस्टी की मौत
रांची : बिरसा मुंडा जैविक उद्यान ओरमांझी में पश्चिम बंगाल के अलीपुर जू से 08 अगस्त 2025 को लाई गई छह वर्षीय मादा जिराफ मिस्टी की बुधवार रात अचानक मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना ने उद्यान की रौनक को फीका कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि उन्हें बुधवार आधी रात के करीब सूचना मिली कि मिस्टी अचानक जमीन पर गिर गई है। तत्काल उद्यान पहुंचने पर पाया गया कि मिस्टी की मृत्यु हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि मिस्टी की मृत्यु का सटीक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उद्यान प्रबंधन और कर्मचारी इस घटना से स्तब्ध हैं, क्योंकि मिस्टी स्वस्थ थी और उद्यान में आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र थी।
बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में इस तरह की घटना ने प्रबंधन और पशु प्रेमियों को गहरे दुख में डाल दिया है। मिस्टी की मृत्यु से उद्यान में एक खालीपन आ गया है, जिसे भरना आसान नहीं होगा।

















