20250906 211703

नीमडीह में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 चोरी की बाइक बरामद, एक गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

20250906 211642

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरायकेला-खरसावां: नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार में बैंक ऑफ इंडिया के सामने हुई दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नीमडीह थाना कांड संख्या 47/2025 और 48/2025 के तहत दर्ज मामलों में अनुसंधान के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अभियुक्त राकेश कोडेक्या (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम फदलोगोडा, थाना चांडिल) को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को निरुद्ध किया।

पुलिस ने इनके निशानदेही पर चोरी की गई कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें नीमडीह और जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों से चुराई गई बाइक शामिल हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में नीमडीह थाना कांड संख्या 47/2025, 48/2025 और मानगो थाना कांड संख्या 69/2025 के तहत दर्ज वाहन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, राकेश कोडेक्या और निरुद्ध नाबालिग अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चुराई गई बाइकों को ये 10-15 हजार रुपये में ग्राहकों को बेच देते थे, वाहन के कागजात बाद में देने का बहाना बनाते थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त और निरुद्ध नाबालिग से पूछताछ जारी है, ताकि इस चोरी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share via
Share via