पिठौरिया में सैकड़ों लोगों ने थामा आजसू पार्टी का दामन, सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

पिठौरिया में सैकड़ों लोगों ने थामा आजसू पार्टी का दामन, सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

Share
Link copied

रांची : आजसू पार्टी ने कांके प्रखंड के पिठौरिया स्थित माउंट बेली बैंक्विट हॉल में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समारोह की अध्यक्षता कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शाहदेव ने की।

किसानों और विस्थापितों के लिए आजसू का संघर्ष होगा तेज

सुदेश महतो ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन का मूल उद्देश्य जल, जंगल और जमीन की रक्षा था, जिसके लिए गुरुजी शिबू सोरेन ने आवाज बुलंद की थी। हालांकि, उन्होंने हेमंत सरकार पर गुरुजी के विचारों से भटकने का आरोप लगाया। महतो ने कहा, “किसानों और विस्थापितों पर आंसू गैस और लाठी चलाई जा रही है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आजसू पार्टी किसानों और विस्थापितों के अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज करेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में किसानों की जमीन छीनी जा रही है और उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। महतो ने जोर देकर कहा कि राज्य के 25 वर्षों की यात्रा का वैचारिक और सामाजिक मूल्यांकन आवश्यक है। “झारखंड का निर्माण गांव और किसान की सोच से हुआ, लेकिन आज सत्ता में गांव और किसान के विचार नहीं हैं। राजनीति को समाज और व्यवस्था को सकारात्मक दिशा में ले जाना चाहिए।”

वैचारिक राजनीति की जरूरत

सुदेश महतो ने वर्तमान समय में वैचारिक राजनीति के अभाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी विचारधारा पर आधारित राजनीति को बढ़ावा देने और संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से एक सशक्त जनशक्ति तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह में शामिल प्रमुख नेता

कार्यक्रम को आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, दीपक महतो, संजय मेहता, केंद्रीय सचिव बसंत महतो, नईम अंसारी, रूपलाल महतो, डॉ. मीना देवी, जिलाध्यक्ष संजय महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, वीरेंद्र तिवारी, एतवा उरांव, संजीव महतो, मोजीबुल रहमान, सूरज मिश्रा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

आजसू में शामिल हुए सैकड़ों लोग

मिलन समारोह में संजीत कुमार महतो, नकुल महतो, शंकर महतो, शिवदास वर्मा, कमल महतो, राजेश नायक, पवन मुंडा, संजय महतो, शिरिल एक्का, सुदीप कुमार, नारायण केसरी, आजाद अंसारी, मौलाना इरशाद, विवेक ठाकुर, अंकित कुमार, विकास कुमार, विशाल कुमार, गौतम कुमार, आशीष सोनी, राजेश साहू सहित सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य

समारोह में प्रखंड सचिव सुरेंद्र महतो, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष पारस महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष आनंद महतो, मनोज महतो, दीपक कुमार, अजीत कच्छप, अजय राम, मुर्तुजा खान, तैयब अंसारी, रंजीत वर्मा, रूप श्री गाड़ी, निशा देवी, अमिता देवी, पल्लवी देवी सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow