20201103 195030

रोजगार मेला में दिख रहा रांची वासियों का उत्साह.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : रांची जिला प्रशासन ने अपना टाइम और स्वनीति इनिशिएटिव के साथ मिलकर रोजगार मेला की शुरुआत 27 अक्टूबर 2020 से की थी। इस रोजगार मेले में रांची वासियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक करीब 40000 लोगों ने रोजगार के लिए इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। यह विशेष 20 दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल आर्थिक प्रभावों को कम करने और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को ऐप के माध्यम से 48 घंटे के भीतर उपयुक्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किया गया है।

रांची जिले में 3000 से भी ज्यादा नौकरियां इस ऐप पर लिस्टेड की गई है। अब तक 35000 आवेदन एप पर आ चुके हैं और करीब 2000 लोगों का इंटरव्यू हुआ है। आपको पता है कि 66 से अधिक क्षेत्रों में नौकरी पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड किया जा सकता है।

Share via
Share via