महापौर की अध्यक्षता में राजस्व संग्रह का कार्य कर रही एजेंसी श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड के दस्तावेज को लेकर हुई बैठक.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : आज महापौर श्रीमती आशा लाकड़ा की अध्यक्षता में राजस्व संग्रह का कार्य कर रही एजेंसी श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड के दस्तावेज को लेकर बैठक हुई। पूर्व में 22 अक्तूबर की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि श्री पब्लिकेशन से Form Tech-5 से संबंधित दस्तावेज व कर्मचारियों के EPF व ESIC से संबंधित दस्तावेजों की मांग की जाए। इस संबंध में नगर आयुक्त ने श्री पब्लिकेशन को नोटिस जारी कर 02 नवंबर तक संबंधित दस्तावेज समर्पित करने का निर्देश दिया गया था। परंतु श्री पब्लिकेशन की ओर से निर्धारित समयावधि तक मांगे गए दस्तावेजों को लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया।

आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि श्री पब्लिकेशन को और दो दिनों की मोहलत देते हुए दस्तावेज की मांग की जाए। यदि निर्धारित समयावधि के अंदर श्री पब्लिकेशन की ओर से दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए तो एजेंसी पर सख्त कार्रवाई करते हुए काली सूची में डालने की प्रक्रिया की जाएगी। बैठक में महापौर आशा लाकड़ा उप महापौर श्री संजीव विजयवर्गीय नगर आयुक्त श्री मुकेश कुमार उप नगर आयुक्त शंकर यादव सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार के अलावे महापौर के अधिवक्ता श्री शुभाशीष सोरेन एवं तकनीकी सलाहकार राजीव गुप्ता एवं निगम के तकनीकी एवं कानूनी विशेषज्ञों भी बैठक में उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow