20250919 195301

कुड़मी समाज के आंदोलन को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय का निर्देश, कानून-व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा 20 सितंबर 2025 को अपनी मांगों, विशेष रूप से समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन और रेल परिचालन बाधित करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए और न ही नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन होना चाहिए।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

न्यायालय ने अपने निर्देश में कहा है कि प्रस्तावित रेल और सड़क अवरोध किसी भी स्थिति में चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और जन-साधारण के सामान्य जीवन को बाधित नहीं करना चाहिए।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

आदिवासी कुड़मी समाज ने न्यायालय और जिला प्रशासन को लिखित आश्वासन दिया है कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। समाज ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आंदोलन से अर्थव्यवस्था, परिवहन और आवश्यक सेवाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही, यह आश्वासन दिया गया है कि किसी भी निर्दोष नागरिक को कोई क्षति नहीं पहुंचेगी और प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या हिंसक व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  Banner Hoardingउपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे, परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है।

SNSP Meternal Poster page 001

जिला प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सहयोग की अपील की है ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Share via
Share via