सुदेश महतो ने कुड़मी समाज के समर्थन में किया भावपूर्ण पोस्ट, 1931 से हुए अन्याय के समाधान की मांग

सुदेश महतो ने कुड़मी समाज के समर्थन में किया भावपूर्ण पोस्ट, 1931 से हुए अन्याय के समाधान की मांग

रांची : आजसू पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कुड़मी समुदाय के रेल टेका, डहर छेका आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और फेसबुक पर एक भावपूर्ण कविता साझा की है। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने कुड़मी समाज के साथ 1931 के बाद हुए ऐतिहासिक अन्याय के समाधान की मांग उठाई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुदेश महतो ने कुड़मी समाज के समर्थन में किया भावपूर्ण पोस्ट, 1931 से हुए अन्याय के समाधान की मांग

सुदेश महतो ने अपने पोस्ट में कहा कि झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में कुड़मी समुदाय ने सबसे अधिक बलिदान दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस समुदाय का स्वाभिमान और सम्मान बरकरार रहना चाहिए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि कुड़मी समाज के साथ हुए अन्याय का समाधान होने से न तो किसी का नुकसान होगा और न ही किसी की हकमारी होगी।

सुदेश महतो ने कुड़मी समाज के समर्थन में किया भावपूर्ण पोस्ट, 1931 से हुए अन्याय के समाधान की मांग

उन्होंने अपनी कविता में लिखा:  

झारखंड निर्माण में दिया

जिस समाज ने बड़ा बलिदान!

बचे उसका स्वाभिमान,

हो उसका सम्मान॥

कुड़मी समाज के साथ 1931 के बाद

हुए अन्याय का हो शीघ्र समाधान।

किसी को नुक़सान नहीं,

किसी की हकमारी भी नहीं

सभी ऐतिहासिक सामाजिक अन्याय का

हो साथ-साथ समाधान।

सुदेश महतो ने कुड़मी समाज के समर्थन में किया भावपूर्ण पोस्ट, 1931 से हुए अन्याय के समाधान की मांग

गौरतलब है कि आजसू पार्टी ने हाल ही में कुड़मी समुदाय के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की थी। इसके तहत पार्टी ने अपने सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को आंदोलन की सफलता के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।

सुदेश महतो ने कुड़मी समाज के समर्थन में किया भावपूर्ण पोस्ट, 1931 से हुए अन्याय के समाधान की मांग

सुदेश महतो ने अपने बयान में यह भी कहा कि सामाजिक अन्याय का सामना करने वाले सभी समुदायों के लिए एक साथ समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। यह पोस्ट न केवल कुड़मी समुदाय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक न्याय के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी उजागर करता है।

सुदेश महतो ने कुड़मी समाज के समर्थन में किया भावपूर्ण पोस्ट, 1931 से हुए अन्याय के समाधान की मांग

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now