IMG 20201104 WA0075

उपायुक्त द्वारा ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर लिया गया वस्तुस्थिति का जायजा.

गिरीडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा आज दिनांक 04.11.2020  को कृषि उत्पादन बाज़ार समिति, बिशनपुर, पचंबा स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी लेते हुए सभी वेयर हाउस गेट पर लगाए गए सील की जांच की। उन्होंने कहा कि आवश्यक है कि सुरक्षा सम्बन्धित व्यवस्थाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिंगशर, सीसीटीवी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली गयी एवं इस दौरान सील आदि की स्थिति का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों को निदेश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों का पूर्ण रूप से अनुपालन किया जाना आवश्यक है।

Share via
Share via