शांति समिति की बैठक में बोले बंधु तिर्की: दुर्गा पूजा में सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें

शांति समिति की बैठक में बोले बंधु तिर्की: दुर्गा पूजा में सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें

शांति समिति की बैठक में बोले बंधु तिर्की: दुर्गा पूजा में सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मांडर : कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने आज मांडर, चान्हो और बेड़ों में आयोजित शांति समिति की बैठकों में हिस्सा लिया। दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इन बैठकों में श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा हुई।

शांति समिति की बैठक में बोले बंधु तिर्की: दुर्गा पूजा में सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें

बैठक को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि मां दुर्गा एक बार फिर मंदिरों और पूजा पंडालों में विराजमान हो चुकी हैं, और भक्त उनकी आराधना में लीन होने को तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम जरूरी हैं। खासकर उन स्थानों पर जहां भक्तों की भीड़ अधिक होती है, वहां सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।

शांति समिति की बैठक में बोले बंधु तिर्की: दुर्गा पूजा में सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें

उन्होंने जिला प्रशासन से पूजा के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। तिर्की ने कहा, “आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न कराने में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। किसी भी तरह की अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की जरूरत है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, इस उत्साह और उम्मीद के साथ सभी को पूजा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

शांति समिति की बैठक में बोले बंधु तिर्की: दुर्गा पूजा में सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें

बैठक में विभिन्न थानों के प्रभारी, पूजा समिति के पदाधिकारी, अजीत सिंह, प्रमोद लाल, मोहम्मद इस्तियाक, मांगा उरांव, करमा उरांव और उप प्रमुख मोद्दसिर हक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  1. शांति समिति की बैठक में बोले बंधु तिर्की: दुर्गा पूजा में सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now