दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू थार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, एक घायल

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू थार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, एक घायल

Share
Link copied

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू थार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, एक घायल

गुरुग्राम : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक दिल दहला देने वाले हादसे ने पांच युवाओं की जिंदगी छीन ली। झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट 9 पर एक तेज रफ्तार ब्लैक थार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में थार में सवार तीन युवतियों और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू थार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, एक घायल

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। उत्तर प्रदेश नंबर वाली यह ब्लैक थार SUV दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। वाहन में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। पुलिस का मानना है कि ओवरस्पीडिंग के कारण चालक का नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू थार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, एक घायल

मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान अभी पूरी तरह से नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी यूपी के निवासी थे।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू थार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, एक घायल

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow