लालपुर के प्राचीन माँ दुर्गा मंदिर में आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया प्रतिमा पट का अनावरण

लालपुर के प्राचीन माँ दुर्गा मंदिर में आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया प्रतिमा पट का अनावरण

Share
Link copied

 

लालपुर के प्राचीन माँ दुर्गा मंदिर में आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया प्रतिमा पट का अनावरणरांची : लालपुर स्थित ऐतिहासिक माँ दुर्गा मंदिर में आज आदित्य विक्रम जायसवाल ने माँ दुर्गा के प्रतिमा पट का अनावरण कर पूजा-अर्चना की। यह मंदिर 1880 से माँ दुर्गा की निरंतर पूजा-अर्चना का केंद्र रहा है। मंदिर का निर्माण जमालपुर राजपरिवार के रायबहादुर ठाकुर दास जायसवाल द्वारा किया गया था, और इस पवित्र परंपरा को राय साहब लक्ष्मीनारायण जायसवाल ने आगे बढ़ाया।

लालपुर के प्राचीन माँ दुर्गा मंदिर में आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया प्रतिमा पट का अनावरण

वर्तमान में मंदिर के संरक्षक राय साहब लक्ष्मीनारायण जायसवाल के पौत्र नवीन जायसवाल, पुजारी राजेश पंडित, अरविंद पंडित, धर्मनाथ शाह, सोहन ठाकुर और भीम साव द्वारा पूजा की देखरेख की जा रही है।

लालपुर के प्राचीन माँ दुर्गा मंदिर में आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया प्रतिमा पट का अनावरण

आदित्य विक्रम जायसवाल ने समस्त प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “हिंदू धर्म में इस पूजा का विशेष महत्व है। हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित इस मंदिर और पूजा परंपरा को आज भी जीवंत रखते हुए हम माँ दुर्गा से प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।”

लालपुर के प्राचीन माँ दुर्गा मंदिर में आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया प्रतिमा पट का अनावरण

इस अवसर पर नवीन जायसवाल, जया जायसवाल, आकर्ष विक्रम जायसवाल, अर्पणा जायसवाल, जितेंद्र अग्रवाल, नारायण प्रसाद मिश्र, विकास मिश्र, सिद्धि ठाकुर, बाणेश्वर मुंडा, मीरा देवी, नेहा कुमारी, शिवम कुमार, मंजू देवी, सुरेश ठाकुर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

लालपुर के प्राचीन माँ दुर्गा मंदिर में आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया प्रतिमा पट का अनावरण

यह आयोजन माँ दुर्गा के प्रति अटूट आस्था और परंपरा के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जो लालपुर के इस प्राचीन मंदिर को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाता है।

लालपुर के प्राचीन माँ दुर्गा मंदिर में आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया प्रतिमा पट का अनावरण

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow