रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर: उपायुक्त की अध्यक्षता में अहम बैठक

रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर: उपायुक्त की अध्यक्षता में अहम बैठक

रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर: उपायुक्त की अध्यक्षता में अहम बैठक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम, धुर्वा में आगामी 30 नवंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे क्रिकेट मैच की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मैच के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करना था।

रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर: उपायुक्त की अध्यक्षता में अहम बैठक

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, JSCA के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर: उपायुक्त की अध्यक्षता में अहम बैठक

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपेक्षित भारी भीड़ को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। श्री भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं ताकि दर्शकों और खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर: उपायुक्त की अध्यक्षता में अहम बैठक

उन्होंने कहा, *“हमारा लक्ष्य है कि यह आयोजन न केवल खेल प्रेमियों के लिए यादगार हो, बल्कि राँची की छवि एक उत्कृष्ट मेजबान के रूप में और मजबूत हो।”* उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन JSCA को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा ताकि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर: उपायुक्त की अध्यक्षता में अहम बैठक

JSCA के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की समन्वित तैयारियां आयोजन की सफलता को सुनिश्चित करेंगी। सचिव सौरभ तिवारी ने स्टेडियम की तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की।

रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर: उपायुक्त की अध्यक्षता में अहम बैठक

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now