20251018 081328

पाकिस्तानी हमले में तीन अफगान क्रिकेटर की मौत: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाक-सालंका त्रिकोणीय सीरीज से हटने का किया ऐलान

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

काबुल : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच एक दर्दनाक घटना ने पूरी क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया है। पाकिस्तानी सेना द्वारा शुक्रवार रात को पक्तिका प्रांत के ऊर्गुन जिले में किए गए हवाई हमले में तीन स्थानीय क्रिकेटरों समेत आठ लोग शहीद हो गए। इस हमले ने न केवल अफगानिस्तान के खेल समुदाय को झकझोर दिया है, बल्कि दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को भी गहरा आघात पहुंचाया है।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने शनिवार सुबह अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक संवेदना संदेश जारी करते हुए इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। बोर्ड ने मृतकों के नाम कबी र, सिब घतुल्लाह और हारून बताए, जो ऊर्गुन जिले के निवासी थे। एसीबी के अनुसार, ये खिलाड़ी पक्तिका प्रांत की राजधानी शरना में एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेलने गए थे और घर लौटकर एकत्रित हो रहे थे जब पाकिस्तानी सेना का हमला हुआ। हमले में पांच अन्य नागरिक भी शहीद हुए, जबकि सात लोग घायल हो गए।

SNSP Meternal Poster 1

एसीबी ने बयान में कहा, “यह घटना अफगानिस्तान के खेल समुदाय, एथलीटों और क्रिकेट परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। हम शहीदों के परिवारों और पक्तिका प्रांत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अल्लाह ताला शहीदों को जन्नतुल फिरदौस में सर्वोच्च स्थान अता फरमाए और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे।”

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1 1

इस दुखद घटना के जवाब में एसीबी ने नवंबर में लाहौर और रावलपिंडी में होने वाली पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय टी20 सीरीज से अफगानिस्तान को हटाने का फैसला किया है। बोर्ड ने इसे शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया। यह निर्णय पाकिस्तान के प्रयासों को झटका देगा, जो घरेलू मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहा था।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

अफगानिस्तान के प्रमुख क्रिकेटरों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “यह हादसा न केवल पक्तिका के लिए बल्कि पूरे अफगान क्रिकेट परिवार और राष्ट्र के लिए दुखद है। इन युवा प्रतिभाओं का नुकसान असहनीय है। अल्लाह हमें सब्र अता फरमाए।” पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी भी भावुक नजर आए और उन्होंने कहा, “यह घटना क्रिकेट के भविष्य पर हमला है। हम शहीदों को कभी नहीं भूलेंगे।”

Banner Hoarding 1 1

यह घटना अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 11 अक्टूबर से चल रहे सीमा संघर्ष का हिस्सा है, जब अफगान बलों ने कथित तौर पर पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया था। दोनों पक्षों में दर्जनों मौतें हुईं, जिसके बाद 15 अक्टूबर को 48 घंटे का युद्धविराम घोषित किया गया था। हालांकि, पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए पक्तिका के अर्गुन और बरमल जिलों में हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई नागरिक मारे गए।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1 2

Share via
Share via