सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Share
Link copied

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि छोटानागरा थाना क्षेत्र के राखामाटी के पास 9-10 अक्टूबर को पुलिया उड़ाने की घटना की जांच के दौरान दोनों नक्सलियों को पकड़ा गया।

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

एसपी अमित रेनू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस मामले की जांच अभी जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नक्सली संगठनों से जुड़े लोगों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की और कहा कि नक्सली सदस्य आत्मसमर्पण कर झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर सामान्य जीवन जी सकते हैं।

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow