असम में पुलिस-माओवादी मुठभेड़: वांछित उग्रवादी अपिल मुर्मू उर्फ रोहित मुर्मू ढेर

असम में पुलिस-माओवादी मुठभेड़: वांछित उग्रवादी अपिल मुर्मू उर्फ रोहित मुर्मू ढेर

Share
Link copied

असम के कोकराझार जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक वांछित उग्रवादी मारा गया। यह मुठभेड़ सलकटी पुलिस चौकी क्षेत्र के नदांगुरी इलाके में हुई। मारे गए उग्रवादी की पहचान अपिल मुर्मू उर्फ रोहित मुर्मू के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, अपिल मुर्मू हाल ही में कोकराझार रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके का मुख्य आरोपी था। सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि वह नदांगुरी क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने जब इलाके में तलाशी अभियान चलाया, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुर्मू ढेर हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि अपिल मुर्मू पहले भी झारखंड में बम धमाकों में शामिल रहा है। पिछले साल अक्टूबर में उसने झारखंड के एक रेलवे ट्रैक पर विस्फोट किया था, जिसके बाद वह असम भाग आया था। झारखंड में वह रोहित मुर्मू के नाम से जाना जाता था, जबकि असम में उसने अपिल मुर्मू नाम अपनाया था।

पुलिस का कहना है कि मुर्मू के झारखंड और असम दोनों राज्यों में उग्रवादी संगठनों से संपर्क थे। कोकराझार पुलिस ने बताया कि इलाके में अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow