राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के शिल्पकार तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और रियासतों के एकीकरण के माध्यम से आधुनिक भारत की सुदृढ़ नींव रखी। उनका जीवन, त्याग और नेतृत्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने समस्त राज्यवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now