सरना धर्म कोड बिल पारित होनें पर विजय जुलूस निकाला गया.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड सरकार के द्वारा विधानसभा विशेष सत्र बुलाकर सरना धर्म कोड पारित कर केंद्र सरकार के पास भेजने की खुशी में केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली से अल्बर्टा एक्का चौक तक विजय जुलूस निकाला.

जुलस की शक्ल में निकलते हुए केंद्रीय सरना समिति 13 आरआईडी. बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची झारखंड, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, युवा सरना समिति सिरम टोली, 22 पड़हा सांगा जतरा चेट्टे, क्षेत्रीय पाड़हा समिति, आदिवासी सरना समिति जगन्नाथपुर, बढ़ाकागढ़ हटिया विस्थापित मोर्चा सरना, आदिवासी लोहरा समाज, एयरपोर्ट विस्थापित मोर्चा, जेठ जतरा करम टोली, सरना समिति पिठोरिया, लाल सिरम टोली सरना समिति, सरना समिति कोलिया कानदु, वीर बुधु भगत सरना समिति, पहाड़ी टोला एवं विभिन्न सरना समिति के धरम अगवा इस विजय जुलूस में शामिल हुए और खुशी का इज़हार किया.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now