IMG 20201113 WA0057

जिला परिषद की उपाध्यक्ष का अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : शुक्रवार को रांची नगर निगम की मेयर आशा लाकड़ा व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर जिला परिषद कार्यालय पहुंची और जिला परिषद की उपाध्यक्ष पार्वती देवी से अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। ज्ञात हो कि जिला परिषद की उपाध्यक्ष पिछले कई दिनों से ग्राम पंचायतों के अधिकार की मांग को लेकर जिला परिषद कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। मेयर ने जिला उपाध्यक्ष से त्योहारों को देखते हुए अनशन समाप्त करने का आग्रह किया।

मौके पर मेयर आशा लकड़ा व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कूजूर ने तत्काल मोबाइल पर डीडीसी से बात कर जिला परिषद में हो रहे विवादों पर चर्चा भी की। मेयर ने बताया कि डीडीसी ने 15 दिनों के अंदर जिला उपाध्यक्ष की मांगों पर कार्रवाई करने व सभी बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट सौंपने की बात कही है। डीडीसी की ओर से जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने लिखित रूप से जांच करने का आश्वासन दिया है। कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम से जिला परिषद उपाध्यक्ष को लिखित आश्वासन की प्रति भी दी गई।

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायतों के अधिकार समेत अन्य मांगों को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी 09 नवंबर 2020 से लगातार जिला परिषद कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठी थीं। मेयर आशा लकड़ा और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर की इस पहल और डीडीसी के सकारात्मक रुख के बाद शुक्रवार की देर शाम उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त किया।

Share via
Share via