20 साल का हुआ झारखंड.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची : आज झारखंड अपना 20वां स्थापना दिवस मना रहा है. कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष झारखंड स्थापना दिवस को लेकर राज्यभर में किसी भी तरह के बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। आज झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीएम हेमंत सोरेन नें कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर पुष्प अर्पित किए और राज्य की खुशहाली की कामना की. बिरसा मुंडा समाधि स्थल से लौटकर मुख्यमंत्री जैप 1 ग्राउंड में अलंकरण समारोह में शामिल होंगे।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी राज्यवासियों के स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की है। राज्यपाल ने मीडिया जगत के तमाम पत्रकारों को भी विशेष बधाई देते व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस जैसी समाज के समक्ष में जिस विपरीत परिस्थिति में भी अपने दायित्वों का निरंतर पालन करते रहे औऱ जनमानस को शारीरिक दूरी के अनुपालन एवं मास्क पहनने तथा स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते रहे, यह सराहनीय है।

















